today advt

36 साल बाद भारतीय हॉकी टीम की प्लेऑफ मुकाबलों में एंट्री

लेखक : दुर्गा प्रसाद
रियो ओलंपिक से भारत के लिए अच्छी खबर आ रही है। हमारे हॉकी प्लेयरों ने अर्जेंटीना को 2-1 से हराकर प्लेऑफ मुकाबलों में एंट्री कर ली है। सबसे बड़ी खुशी की बात यह 36 साल बात भारतीय टीम प्लेऑफ मुकाबले में पहुंची है। एक अन्य खुशखबरी है कि भारतीय तीरंदाज अतनु दास भी अगले दौर में पहुंच गए हैं।
इस बात का जरूर मलाल हैकि अभी तक भारत ने पदक तािलका में अपना खाता नहीं खोला है। सवा करोड़ से ज्यादा भारतीय पदक की आस लगाए हैं। सभी की यही इच्छा है कि भारतीय खिलाड़ी पदक जीतें।


इस मैंच में  पहला गोल आठवें मिनट में कंगुजम ने किया। इसके अलावा भारत का दूसरा गोल कोथाजीत खडंगबम ने 35वें मिनट में किया। अर्जेंटीना की ओर से पहला गोल गोंजालो पिलेट ने 49वें मिनट में किया। इस समय भारतीय टीम काफी फार्म में दिख रही है। उद्घाटन मैच में भारतीय टीम जीत चुकी है। इसके बाद दूसरे मैच में जर्मनी जैसी टीम के साथ ड्रॉ पर मैच पर छूटा।
हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है। इस भारत में हॉकी की तरफ थोड़ा कम झुकाव देखने को मिल रहा है। इसका खास कारण है क्रिकेट के प्रति लोगों की दीवानगी।
अगर भारतीय टीम इस बार ओलंपिक में कोई मैडल जीत लेती है तो निश्चित तौर पर इसकी लोकप्रियता का इजाफा होगा और लोगों का रूझान भी इस तरफ बढ़ेगा। जिस प्रकार से हॉक टीम परफार्म कर रही है वह काबिलेतारीफ है।
भारतीय टीम ने अपना पहला गोल्ड मैडल 1928 में जीता था। अपने स्वर्णिम इतिहास में भारतीय हॉकी टीम ने कई कीर्तिमान स्थािपत किए है। इस बार भारतीय हॉकी टीम से देश को पदक की आस है। जिस प्रकार भारतीय टीम प्रदर्शन कर रही है, उससे पदक की आस बढ़ गई है।
Share on Google Plus

About Unknown

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.